ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा में महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज का हुआ जगह जगह सम्मान पूजन

हाथरस। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा के मार्ग में जगह जगह महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज का सम्मान पूजन हुआ। यात्रा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में विराजमान भगवान के दर्शन किये।
महामहिम महामंडलेश्वर गुरु देवानंद जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं ने जन्मभूमि भूतेश्वर महादेव ध्रुव टीला मधुबन ताल वन कुदुम वन 0 चंद्र सरोवर आमोर पूछरी का लोटा मुखारविंद जतीपुरा चकलेश्वर मानसी गंगा श्याम कुंड राधा कुंड आदि स्थानों के दर्शन किये।
बता दें कि महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा भजन कीर्तन के साथ कि जा रही है। ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा (सुविधाजनक वाहनों द्वारा) 24 जुलाई, 2023 से 30 जुलाई, 2023 तक होगी।परिक्रमार्थियों के लिये आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है।
यात्रा में देवेंद्र सिंह तोमर ,जोगिंदर सिंह हरीश सेंगर, खुशबू जी कोलकाता, से मीनाक्षी बहन, किशोर जी सूरत बाले, मनोहर सिंह बाबूलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मथुरा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान पूजन

ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा के के महोली पहुँचने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मथुरा जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रूद्र देव आनंद जी महाराज का भव्य स्वागत सम्मान पूजन किया। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं बपर पुष्पवर्षा की गई।नरेश ठाकुर ने महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रूद्र देव आनंद जी महाराज चरण वंदन कर पुष्पमाला पहनाई एवँ आशीर्वाद लिया। यहाँ कुछ देर विश्राम करने के उपरांत यात्रा अगले पड़ाव के लिये रवाना हुई।

error: Content is protected !!