ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं ने किये ब्रज के मन्दिरो के दर्शन

हाथरस। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा के मार्ग में विराजमान मन्दिरो के श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं ने भंडारी वन ,वंशी वट,लक्ष्मी जी ,रमणरेती,रावल,गोकुल, चिन्ताहरण ,ब्राह्मड घाट ,दाऊ जी मंदिर आदि के दर्शन किये।
बता दें कि महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा भजन कीर्तन के साथ कि जा रही है। ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा (सुविधाजनक वाहनों द्वारा) 24 जुलाई, 2023 से 30 जुलाई, 2023 तक होगी।परिक्रमार्थियों के लिये आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है।
यात्रा में देवेंद्र सिंह तोमर ,जोगिंदर सिंह हरीश सेंगर, खुशबू जी कोलकाता, से मीनाक्षी बहन, किशोर जी सूरत बाले, मनोहर सिंह बाबूलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!