सिथरापुर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

सादाबाद। गांव सिथरापुर में शुक्रवार की शाम को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव सिथरापुर निवासी जालिम सिंह का 18 वर्षीय बेटा चेतन शुक्रवार को घर पर अकेला था, परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। जब परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर वापस घर लौटे तो चेतन का शव फांसी पर लटका देख उनमें चीखपुकार मच गई। चेतन अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!