सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली में एसडीएम मनीष चौधरी ने स्वयं गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होने लेखपाल और ग्राम प्रधान को भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
बल्देव क्षेत्र से सटे सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली से होकर गुजर रही यमुना नदी उफान पर पहुंच गई थी, जिस वजह से गांव मिढ़ावली में किसानों के यमुना नदी के किनारे स्थित खेत पानी से डूब गए हैं। बाजरा, तिल आदि की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। किसान लगातार अपनी फसलों के बचाव के लिए खेतों पर जुटे हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर कुछ कम हो गया है, जिस वजह से खेतों में भी पानी कम हो गया है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर कम हुआ है। यमुना नदी सेे खेतों में आया पानी आबादी से काफी दूर है। उन्होने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। एसडीएम ने लेखपाल दरब सिंह को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।