मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करायें कार्यकर्ता : शरद माहेश्वरी

भारतीय जनता पार्टी के लेवर कॉलोनी वार्ड में हुई बैठक
हाथरस। भाजपा नगराध्यक्ष अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगामी निकाय चुनावों को मध्य नजर रखते हुए लेबर कॉलोनी वार्ड की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हाथरस मंडल प्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग के सदस्य आचार्य महेंद्र सिंह रहे, जिसमें लेबर कॉलोनी के शक्ति केंद्र संयोजक सभी बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे, आचार्य महेंद्र सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा अपने उद्बोधन में यह कहा गया कि, जल्दी निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा होने वाली है, आज भारतीय जनता पार्टी काफी व्यापक पार्टी हो चुकी है,अभी हम सभी कार्यकर्ता अपने इष्ट मित्र परिवार एवं शुभचिंतकों की चिंता करलें,और यह ध्यान रखें कि उक्त लोगों के वोट बढ़ने हैं, बैठक का संचालन शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय द्वारा किया गया,वार्ड बैठक में उपस्थित रहने वालों का मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष भीकम सिंह चौहान,पूर्व सभासद सुनील पंडित, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर,रोमी अग्रवाल,ज्योति खुराना, राम दुबे पुनीत शर्मा,राजेंद्र सिंह चौहान,अध्यक्ष राजकुमार जैन, जितेंद्र चौहान, माधव सिंह के अलावा क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!