जरूरतमंद बेटी की मदद कर मनाया जन्मदिन

आजकल जन्मदिन के अवसर पर लोग दिखावा करने के लिए विभिन्न प्रकार से पार्टियां आदि कर धन का दुरूपयोग करते हैं,
रोटी बैंक श्री मुरलीवाला सेवा समिति के सदस्य किसी भी शुभ अवसर को ईश्वर की बनाई सृष्टि की सेवा को समर्पित करते हैं। उन्होंने अपनी संस्था का उद्देश्य ही यही बना रखा है
रोटी बैंक श्री मुरलीवाला के सदस्यो का सपना भूखा न सोए कोई देशवासी अपना विदित रहे कि वैसे ताे संस्था के सभी सदस्य समाज सेवा के साथ ही अपना जन्मदिवस मनाते हैं। इसमें प्रमुख पहल होती है
संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी का जन्मदिन था।
उन्होंने अपना जन्मदिन जरुरतमंदों के चहरे पर खुशी के भाव देकर मनाया। इस दौरान गांव साथिनी की एक जरुरतमंद बालिका को साइकिल भी भेंट की। साइकिल पाकर बालिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसन बताय कि अब उसे पढ़ने के लिए पैदल नहीं जाना होगा।
रोटी बैंक टीम समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य करती रहती है। साथ ही उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास भी रहता है।
टीम द्वारा कोविड जैसी महामारी में सैनिटाइजर, लोगों को मास्क व जरूरत की सेवाएं प्रदान करने का पुनीत कार्य भी किया गया। अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि आगे भी सभी साथियों के सहयोग से उनकी टीम जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का कार्य करती रहेगी। सेवा में साथ रहेडा नितिन हिंडोल पवन हिंडोल रवि सोनी जीतू भईया भरत पाठक तनुज गर्ग राहुल लव कुश

error: Content is protected !!