समाज सेवियों द्वारा पुस्तकालय को साहित्य समर्पण

हाथरस। थाना चांदपा पर नव निर्मित पुस्तकालय पर आज समाज सेवियों ने साहित्य समर्पित किया ,सरकारी नोकरी के लिए तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिएं हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के प्रयासों से थाना परिसर चदपा में पुस्तकालय बनवाया गया है।समाज सेवियों ने पुलिस अधीक्षक की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए पुस्तकालय को धार्मिक , मोटिवेशनल साहित्य के साथ साथ विषय संबंधित पुस्तको का दान किया । इस अवसर पर जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा कि शिक्षा से संस्कारित समाज का निर्माण होता है। पुस्तकालय इसमें अहम भूमिका निभाता है। पुस्तकालय बौद्धिक और सामाजिक क्रियाओं की अभिवृद्धि का स्थान होता है। यही से पाठक के अनुभावों का ज्ञान, मानवीय रूप से बदलता है। पुस्तकालय नवीन ज्ञान का खोज केन्द्र है। जिला संघचालक सुखपाल ने कहा कि पुस्तकालय एक बौद्धिक प्रयोगशाला है, जहाँ हम अपनी बुद्धि के विकास हेतु सत्प्रयास करते हैं। पुस्तकालय में साहित्य रखने से पाठकों को इतिहास एवँ संस्कृति का ज्ञान होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुख पाल,जिला सह संघ चालक डॉ यू एस गौड़ ,जिला कार्यवाह रामकिशन ,जिला प्रचारक धर्मेंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामवीर सिंह परमार के अतरिक्त मुरसान खंड कारवाह, कृष्णा , अनुज,जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!