विवादित पोखर क्षेत्र का राजस्व टीम द्वारा किया गया पुनः दौरा,खातेदारों से भूमि संबंधित कागजों दिखाने को दिया समय

हाथरस। हाथरसी देवी मंदिर के सामने नयाबांस स्थित विवादित पोखर क्षेत्र का राजस्व टीम द्वारा पुनः दौरा किया गया एवं मौके पर विवादित भूमि के खातेदारों से उनके भूमि संबंधित कागजों की जांच की । हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी भी मौके उपस्थित रहे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने राजस्व टीम से विवादित भूमि के कागजों की जांच करने के लिए पर्याप्त समय मांगा जिस पर राजस्व टीम ने अपनी सहमति जताई। विवादित भूमि के कागजों की जांच के बाद एवं सभी पक्षों के संतुष्ट होने पर ही कोई अग्रिम निर्णय लिया जाएगा तब तक मौके पर यथास्थिति कायम रहेगी। तहसील की राजस्व टीम में लेखपाल मदनमोहन शर्मा देवव्रत गौतम विनय चौधरी एवं पंकेश कौशिक आदि लोग रहे जबकि हिंदू जागरण मंच के प्रमुख लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य जिला उपाध्यक्ष रमण बिहारी शर्मा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेन्द्र सिंह युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा सुनील चौहान मनोज राठौर आकाश चौधरी पदम् चंद्र गौतम सिंह शिवम निषाद अनुराग सोनी अंकुश राजोरिया पंकज मस्ताना आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!