अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने हर्षउल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय ह्रदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई। जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने गांव भगना स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप कभी किसी के आगे झुके नही। हल्दीघाटी के युद्ध मे मुगलों को धूल चटाई। उन्होंने अंतिम सांस तक अपनी मातृभूमि की रक्षा की। जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे राष्ट्रभक़्त थे। वह हमेशा बुराइयों के खिलाफ लड़े। उनकी वीरता एवँ युद्ध कौशल का लोहा स्वयं अकबर भी मानता था। उनका जीवन हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नरेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह पुरूष , सोनू ठाकुर छोटू राणा ,कीर्ति प्रताप सिंह ,टिंकू राणा,आशीष सिंह,पारस ठाकुर अरविंद सिंह ,अनिल सिंह, रविंद्र सिंह ऋषभ सिंह देव सिंह विराट सिंह उमेश चौहान ,प्रमोद सेंगर,गोविंद ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी ,अमित ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, सोहन सिंह आदि

error: Content is protected !!