वार्षिकोत्सव में आर्शीवचन देंगे ऋतेश्वर जी महाराज वृंदावन
अलीगढ़। मथुरा रोड स्थित पूर्वोत्तर बच्चों के छात्रावास केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव इस बार 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है। केशव सेवा धाम सेवा, शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्यरत है।
कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश सारस्वत, धर्मेंद्र अग्रवाल (मूर्ति वाले), अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि केशव सेवा धाम वर्तमान में सेवा, अध्यात्म, चिकित्सा का बड़ा सामाजिक केंद्र है। 21 सितंबर वार्षिकोत्सव सायं 5 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक कुमार सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (केंद्रीय टोली पदाधिकारी) रहेंगे। आगे बताया कि नागरिकों में आनंद की वर्षा करने, आर्शीवचन देने हेतु पूज्य सद्गुरू श्री ऋतेश्वर महाराज आनंदम् धाम वृंदावन से पधार रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता लिटिल, स्वागत अध्यक्ष श्री मनीराम शर्मा (कोल्ड स्टोरेज), विशिष्ट अतिथि श्री अमन चैधरी (क्वार्सी वाले) रहेंगे।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी मनवीर सिंह द्वारा कराई जा रही है। संपूर्ण भारत एक है, सभी नागरिक समान एवं संगठित हैं आदि विषयों पर पूर्वोत्तर राज्य के छात्रों द्वारा असमिया, अरूणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा भाषा में गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। पूर्वाेत्तर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ नियुद्ध (करांटे) का प्रदर्शन भी किया जाएगा। केशव सेवा धाम प्रांगण के छात्रावास पदाधिकारी, कन्या महाविद्यालय, आरोग्य केंद्र, देवालय (मंदिर), गौसदन (गौशाला) समिति के सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान श्यामनारायण अग्रवाल, जयप्रकाश सारस्वत, धर्मेंद्र अग्रवाल (मूर्ति वाले), मुकेश अग्रवाल (नल वाले), मुकेश वाष्र्णेय (राजदरबार), राजीव अग्रवाल (अल्फा), प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा एवं राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।