मत्स्य पालन हेतु तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन 5 जून को

हाथरस । उप जिलाधिकारी हाथरस ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील-हाथरस के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को 10 (दस) वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 05 जून, 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। उ0प्र0 राजस्व कोड नियमावली, 2016 के अनुसार 0.20 हे0 से 2.0 हे0 तक रु0 2000 प्रति एकड़ लगान के आधार पर राजस्व कोड की वरीयता के आधार पर सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को वरीयता मिलेगी। 2.0 हे0 से बड़े तालाबों का लगान रू0 4000 प्रति एकड़ के हिसाब से राजस्व कोड की वरीयता के आधार पर सर्वप्रथम ग्राम सभा स्तर की मछुआ सहकारी समिति को वरीयता मिलेगी।
जिसके तहत निम्नलिखित ग्रामों क्रमशः नगला अमरा (मुरसान), शाहजादपुर (हाथरस), नगला इमलिया (हाथरस), कोटा (मुरसान), अर्जुनपुर (मुरसान), अहरई (मुरसान), कछपुरा (मुरसान), कुरावली (मुरसान), छत्तरपुर (हाथरस), धातरा कलॉ (मुरसान), नगला ओझा (मुरसान), पैठगॉव (मुरसान), बमनई (मुरसान), बैरीसला (मुरसान), मगटई (मुरसान), सरकोरिया, शेखूपुर मदन (हाथरस), सोखना, गोलनगर, मॅूगसा, रामगढ़ तथा बैरगॉव के तालाबों /अवशेष तालाबो का पट्टा आवंटन किया जायेगा।
————————————————————–

error: Content is protected !!