भूपेंद्र सिंह चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनने पर शरद महेष्वरी ने बांटी मिठाई

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा भूपेंद्र सिंह चौधरी सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खुशी में हाथरस के भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के द्वारा, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता को भाजपा नगर कैंप कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया एवम मिष्ठान वितरित किया गया, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा यह बताया गया कि भूपेंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में भाजपा और आगे बढ़ेगी, आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनावों में फिर से भाजपा का परचम लहराएगा इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान,मुकेश सोनी, राजेंद्र चौहान, बाला शर्मा, दिलीप चौधरी, अमन पराशर,राजकुमारी चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, हरीश सैंगर,डांबेस चक,यतेंद्र वार्ष्णेय, माधव सिंह, अमित राघव,दिनेश वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!