भाजपा सभासदो ने धरने के विरोध करने वाले अन्य सभासदो की निदा करते हुये उन्हें बताया भ्रष्टाचार समर्थक

पार्टी की छवि खराब करने का आरोप ,भाजपा अनुशासन समिति से करेंगे शिकायत

भ्रष्टाचार के खिलाफ है भाजपा सभासदों का धरना 45 वें दिन भी जारी
हाथरस। बरातघर के काम को तीन साल तक रोकने के दोषीयों पर कार्यवाही की मांग एवँ नगर पालिका के भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिका मेँ 45 दिन से धरना दे रहे भाजपा सभासदों ने आज प्रेसवार्ता की।भाजपा सभासदो ने धरने के विरोध करने वाले अन्य सभासदो की निदा करते हुये उन्हें भ्रष्टाचार समर्थक बताते हुये पार्टी विरोधी बताया। धरना दे रहे भाजपा सभासद इन भाजपा सभासदों की शिकायत पार्टी की अनुशासन समिति से करेंगे।
भाजपा सभासदों ने कहा कि देश की मोदी सरकार एवँ प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। अन्य पार्टी से भाजपा में शामिल होकर भाजपा सभासद बने लोगों को यह अच्छा नही लग रहा है। अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये कुछ सभासद अपनी पूर्व पार्टी सभासदों एवँ अन्य सभासदों के साथ मिलकर भाजपा की छवि को खराब करने का काम कर रहे है। यह लोग बाहर से खुद को भाजपा का बनाकर रखते है लेकिन अंदर ही अंदर भाजपा के खिलाफ कार्य करते है। भाजपा के यह सभासद नगर पालिका के भ्रष्टाचार में खुद सम्लित है जिसके कारण वह भृष्ट ठेकेदारों को बचाने के लिये भाजपा के अनुशासन को लांघते हुये झूंठे एवँ मनगढ़ंत आरोप पार्टी के सभासदो पर लगा रहे है। सभासदों ने कहा कि दूसरी पार्टी से आये हुये लोग हमे पार्टी से निष्कासित कराने की धमकी दे रहे है। उन्हें पार्टी की रीत नीति की जानकारी नही है क्यों कि यह ऐसी पार्टी को छोड़कर आये जो अनुशासन का पाठ जानती ही नही। इन्हें वही आदत पड़ी हुई है। अगर इनको कोई शिकायत थी तो इन्हें पार्टी फोरम में बात रखनी थी। इन्होंने पार्टी की छवि खराब करने के लिये भाजपा के सभासदो पर झूंठे आरोप लगाये है और उन्हें विभिन्न सोशलमीडिया पर डाला है। जब की किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता के लिये पार्टी में अनुशासन समिति के साथ शहराध्यक्ष एवँ जिलाध्यक्ष भी मौजूद है । भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सभासदो के धरने से इन्हें क्यों परेशानी हो रही है। सभासदों ने कहा कि इनमें से 2 सभासदों के बेटा सफाई कर्मी बनकर हर महीने बेतन ले रहे है। वही अन्य सभासद कोई न कोई लाभ ले रहे है। इन सभासदो की शिकायत जिला अनुशासन समिति एवँ प्रदेश अनुशसान समिति से की जायेगी। भाजपा को बदनाम करने का इन लोगो के षडंयत्र को कभी कामयाब नही होने दिया जायेगा। हमने पार्टी को सींच है हम अंतिम सांस तक पार्टी की रक्षा के लिये इन षडयंत्रकारियो से टकराते रहेगें।
हम सभासदो ने अधूरे बरातघर को पूर्ण कराने एवँ माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यो को तीन साल तक रोकने के दोषियो पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना दे रहे है। तो इसमें भ्रष्टाचार किसने किया है यह जनता भली भांति जानती है। वही फर्जी सफाई कर्मचारियों की जांच उपजिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। सभासदों ने कहा कि तालाब निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही ठेकेदार को 5 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। क्या यह नगर पालिका में भ्रष्टाचार नही है।
सभासदों ने कल कलक्ट्रेट में आ रहे राज्यमंत्री के कार्यक्रम में अबरोध न हो इसकी दृष्टिगत कल होने वाले प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है। सभासद दल भ्रष्टाचारियों की शिकायत राज्यमंत्री से करेगा।
प्रेस वार्ता में सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा , श्री भगवान वर्मा ,सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा ,निशान्त उपाध्याय ,नारायण लाल ,वीरेंद्र माहौर ,राजेन्द्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर,सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!