सादाबाद। सादाबाद के पूर्व विधायक स्व. रामसरण आर्य की की भाभी रामदेवी पत्नी हर ख्याल सिंह निवासी गंगानगर सादाबाद का 105 वर्ष की अवस्था में शनिवार की रात को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले काफ़ी समय से बीमार चल रहीं थीं। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। उनके निधन पर प्रेमवीर सिंह, निरंजन जैसवाल, अशोक चौधरी, प्रीति चौधरी, बहादुर सिंह, चंद्रकांत बधोतिया, धर्मेन्द्र गौतम, अवनीश जैसवाल, सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, वर्तमान विधायक गुड्डू चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है।