कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य मुस्लिम समाज की बहनों से बँधवाई राखी

हाथरस। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सलमा बेगम एवं अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष वली मोहम्मद के आवास पर पहुंचे जहां मुस्लिम समाज की बहनों से राखी बंधवा कर सांप्रदायिक एकता सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई क्योंकि वह जानते थे कि जब सभी भाई मिलकर रहेंगे तो हमारा भारत देश अखंड और मजबूत बनेगा और कांग्रेस पार्टी लगातार इसी प्रयास में है कि देश भारत हमारा अखंड और पूरे विश्व में एकछत्र शासन करें सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी हरि शंकर वर्मा संजय कप्तान  कपिल नरूला संतोष उपाध्याय जान मोहम्मद बबलू रीना कप्तान आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!