हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बागला इंटर कॉलेज में हिन्दू साम्रराज्य दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। चंदन तिलक लगाये गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को हिन्दू सम्राज्य दिवस की बधाइयां दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवँ पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य वक्ता प्रान्त सामाजिक सद्भाव प्रमुख हरिशंकर ने उपस्थित स्वयंसेवकों को हिन्दू सम्राराज्य दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शुद्व शात्विक प्रेम अपने कार्य का आधार मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरन्तर राष्ट्र के उत्थान के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आदर्श है। जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन सन 1674 को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। यह दिन सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए गौरव दिवस था, इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस गौरवशाली दिवस को हिन्दू साम्राज्य पर्व के रूप में मनाता है।शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र के रायगण के किले में हिन्दू पदशाही की स्थापना कर भारत को गौरवान्वित किया। शिवाजी महाराज बचपन से ही स्वाभमानी एवं राष्ट्रभक्त थे। शिवाजी महाराज के शासन में सभी की सहभागिता रहती थी। सामान्य मछुआरों से लेकर वेदशासित पंडित सभी उनके राज्य में सहभागी थे। उनके शासन में छूआछूत का कोई स्थान नही था। वह वीर थे उन्होने कभी झुकना नही सीखा। उस समय देश की विसम परिस्थितियों में क्रूर
शासकों से लोहा लेकर शिवाजी महाराज ने छत्रपति शिवाजी बनकर मुगलों को धूल चटाने का कार्य किया। शिवाजी महाराज के खिलाफ शत्रुओं ने कई बार अफवाहें फैलाई जिससे उन्हें कमजोर किया जा सके लेकिन अपनी नेतृत्व क्षमता एवँ समाज के लोगों में उनके प्रति विश्वास के बल पर हर बार विरोधियों के मंसूबे नाकामयाब हुये। शिवाजी महाराज का कहना था कि अत्याचार के खिलाफ झुकने की जरूरत नही है। शिवाजी ने अपनी सूझबूझ से अनेकों किलों को जीता। भारत में गोरिल्ला युद्वनीति के उन्नायक शिवाजी महाराज को माना गया है। शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई और समर्थ गुरू रामदास को शिवाजी को संस्कार देने में अहम योगदान था।
उन्होंने कहा कि समाज मे सुधार की इच्छा ,शौर्य जैसे अनेक गुणों से प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज के उस देश काल खंड के प्रासंगिक विचार एवं आचरण का अनुसरण कर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उधोगपति एवँ समाजसेवी संजू पौरुष ने की तथा संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने सभी का आभार व्यक्त किया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रान्त मुख्य मार्ग प्रमुख चंदन कुमार , जिला संघचालक डॉ यू एस गौड़ , विभाग सह कार्यवाह अजयं कुलश्रेष्ठ , विभाग योग प्रमुख हजारी लाल , जिला कार्यवाह रामकिशन , जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा , जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सह संपर्क प्रमुख मुकेश , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह , जिला गौ सेवा प्रमुख ,देवेंद्र तोमर , जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , नगर प्रचार प्रमुख सक्षम पाठक ,नगर सह व्यवस्था प्रमुख संदीप वार्ष्णेय , नगर सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री, नगर सह धर्म जागरण प्रमुख शुभम एलानी , एबीबीपी प्रान्त सह संपर्क प्रमुख जय शर्मा , अखिल पचौरी , आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।