भगवान महाकाल की पालिकी शोभायात्रा में हर हर महादेव की गूंज ,भक्तों ने जगह जगह उतारी आरती

समाजसेवी देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बबुलनाथ मंदिर से निकली पालिकी यात्रा ने किया नगर भृमण
हाथरस। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रमनपुर स्थित बाबुलनाथ मंदिर से भगवान महाकाल की संकीर्तन पालिकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में चल रहे शिव भक्त हर हर महादेव के जयघोष लगा रहे थे।पालिकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस बबुलनाथ मंदिर पर पहुँची जहां शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया व प्रसाद का वितरण किया गया।
समाजसेवी देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भगवान शिव के भक्तों ने विशाल संकीर्तन पालिकी यात्रा निकली। यात्रा बागला कॉलेज मार्ग होते हुये कमला बाजार ,सारकुलर रोड ,नयागंज ,मोती बाजार ,घण्टाघर ,रामलीला ग्राउंड ,पंजाबी बाजार होते हुये वपर बबुलनाथ मंदिर पर पहुँची। पालिकी यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई वहीँ शिव भक्तों ने पालिकी में विराजमान भगवान महाकाल की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। हर हर महादेव के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में जमकर गुलाल उड़ा तो भक्त नाचते गाते शिव भक्ति में झूम रहे थे।
पालिक यात्रा व्यवस्था में हरीश सेंगर ,जोगेंद्र सिंह , टिंकू राणा ,पारस सेंगर ,प्रदीप सिंह ,यश पण्डित ,गुड्डा पंडित ,मुकेश शर्मा , प्रेमपाल ,आशीष ठाकुर ,मनीष कूलवाल , आदि रहे।

error: Content is protected !!