हज यात्रा हेतु 10 मार्च तक ई-सुविधा केन्द्र व हज फैसिलीटेशन सेन्टर पर पहुॅचकर कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

हाथरस । सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने अवगत कराया गया है गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी समस्त जनपद में हज-2023 हेतु हज यात्रियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने एवं प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने हेतु हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त के क्रम में जनपद हाथरस के मदरसा नौमानियां सबीलुज्जफर, मौ0 नौखेल, नयी आबादी, सिकन्दराराऊ, हाथरस एवं मदरसा काशिफुल उलूम, पत्थरवाली रोड, इगलास अड्डा, हाथरस को हज-2023 ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किया गया है, हज-2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 मार्च, 2023 निर्धारित की गयी है।
अतः समस्त हज यात्रा-2023 पर जाने वाले इच्छुक यात्रियों को अवगत कराया जाता है कि उक्त दोनों में से अपने निकटतम ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर पर पहुॅचकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।
————————————————————–

error: Content is protected !!