हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। नगर की विभिन्न बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा और पंच परिवर्तन के बारे में बताया। इन कार्यक्रमों में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में मौजूद रहे वही समाज के लोगों ने भी इन कार्यक्रमों में पहुँच कर वक्ताओं का उद्बोधन सुना। इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया किया।
शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर की लेवर कॉलोनी बस्ती ,तरफरा बस्ती ,वैभव नगर बस्ती , मुरसान गेट बस्ती ,मितई बस्ती ,गिजरोली बस्ती , नन्द राम बस्ती में विजयदशमी उत्सव मनाये गये।
तरफरा बस्ती में विजयदशमी उत्सव को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ने संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इन 100 वर्षों में संघ के खिलाफ अनेक षड्यंत्र रचे गये लेकिन संघ निरंतर आगे बढ़ता गया।हिन्दू समाज को एकजुट करने , राष्ट्र एवँ समाज की अनविरति सेवा कार्य करते हुये आज संघ अपने स्थापना के 100 पूर्ण कर रहा है। इस 100 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा में संघ ने अपने राष्ट्रवाद के विचारों से समाज में एकरूपता लाने का कार्य किया है। भारत का इतिहास संघर्षों का रहा है। इतिहास बताता है कि भारत पर शासन कर देश को तोड़ने और लूटने का कार्य किया गया। राष्ट्रविरोधीयों ने देश के गद्दारों के साथ मिलकर देश को तोड़ने के अनेक षड्यंत्र रचे लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नही हुये। आज भी राष्ट्र विरोधी ताकते देश को नुकसान पहुचंने के लिए हमे जातिवाद और भेदभाव मे उलझाना चाहती है। ऐसी ताकतों से हमे सतर्क रहना होगा।
वैभव नगर बस्ती में विजयदशमी उत्सव को संबोधित करते हुये जिला प्रचारक जयकिशोर ने कहा कि हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य है। संघ ने समाज मे जो स्थान पाया है वह अपने कार्यों से बनाया है। संघ के स्वयंसेवकों ने घर से निकलकर समाज की सेवा की। आज देश मे ही नही बल्कि समूचे विश्व में भी संघ के कार्यो की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है यही कारण है कि विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिये भारत की ओर देख रहा है। संघ विचारों के साथ संगठित हिन्दू समाज एकजुट होकर भारत को विश्व सिरमौर बनायेगा और विश्व मे सुख और शांति की आधारशिला रखेगा।
लेवर कॉलोनी बस्ती में आयोजित विजयदशमी उत्सव को संबोधित करते हुये नगर कार्यवाह भानु ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने इस शताब्दी वर्ष में सभी स्वयंसेवकों से समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया।
मितई बस्ती में आयोजित विजयदशमी उत्सव को संबोधित करते हुये नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष हम सभी के लिये गोरबपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित होता है। उसका लक्ष्य देश का उन्नयन विकास होता है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वदेशी अपनाने की अपील की।
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से नगर प्रचारक शिवम ,विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा , जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी , जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम, नगर सह सम्पर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर ,नगर सह सेवा प्रमुख राजू ,नगर प्रचार प्रमुख सक्षम पाठक, राजू राना ,वैभव मोहता , अनूप अग्रवाल ,सुरेश अग्रवाल ,योगेश पचौरी ,सुभाष राना ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राम नरायण वर्मा, अखिलेश , बाजीराव , दीपक पवार , शरद तिवारी , विपिन भवानी शंकर फौजी सहाब ,नरेंद्र तिवारी ,रामकुमार कातिब , कृष्णगोपाल भारद्वाज ,सुभाष अचार्य ,महेश दीक्षित ,मनोज शर्मा ,नवीन प्रताप सिंह ,ललित उपाध्याय, राजीव सेंगर बीपी शर्मा,आदि मौजूद रहे।
संघ 5 अक्टूबर तक मनायेगा विजयदशमी उत्सव
संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव 5 अक्टूबर तक मनाये जायेंगे। जिसमे नगर की समस्त बस्तियों एव खंड के सभी मंडलो में यह कार्यक्रम किये जायेंगे।