वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील दीक्षित बने सँयुक्त व्यापार मंडल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

हाथरस। दीक्षित क्लीनिक एवँ फिजियोथेरेपी के संचालक एवँ नीमा हाथरस के जिलाध्यक्ष डॉ सुनील दीक्षित को संयुक्त व्यापार मंडल के चिकित्सा प्रकोष्ठ का कार्यवाहक प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनके मनोनय पर चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। राजनेतिक एवँ चिकित्सा जगत के लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दी है।
सँयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज करण तिवारी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने सँयुक्त व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए हाथरस निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील दीक्षित को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है।
डॉ दीक्षित ने भव्य प्रभात के प्रतिनिधि आशीष सेंगर को बताया कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मै उसे पूर्ण निष्ठा एवँ लगन के साथ निभाउंगा और संगठन का विस्तार करूँगा। चिकित्सा क्षेत्र की परेशानियों को दूर करने के साथ और चिकित्सा क्षेत्र के व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

error: Content is protected !!