प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक लगाने में प्रशासन फेल, सभासदों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

हाथरस। आमजन के स्वास्थ हितों के लिये नुकसानदायक एवँ नगर की सफाई व्यवस्था में परेशानी बन रही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के प्रतिनिधि मंडल ने जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन सौपा। सभासद दल ने शासन के निर्देश के बाद भी बाजारों में हो रही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित सामानों की बिक्री एवँ अवैध प्लास्टिक कारोबार को रोकने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि आमलोगों के स्वस्थ हितों के दृष्टिगत शासन के निर्देश के बाद प्रदेश में सिंगल यूज प्लस्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शासन के निर्देश के बाद भी हाथरस शहर सहित जनपद में प्लास्टिक की थैली,प्लास्टिक से निर्मित ग्लास ,दोना-पत्तल एव अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक समान की खुलेआम बिक्री की जा रही है।
प्रदेश में पूर्णरूप से प्रतिबंधित हो चुकी प्लास्टिक जनपद में अवैधरूप से आ रही है।प्लास्टिक माफिया न सिर्फ आमजनों के स्वस्थ से खिलवाड़ कर रहे है बल्कि अवैध रूप से संचालित कारोबार के द्वारा सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान कर रहे है। आमजन के स्वस्थ से खिलबाड़ कर रहे प्लास्टिक माफियाओं के रसूख के आगे प्लास्टिक को रोकने में स्थानीय प्रशासन असहाय होता जा रहा है।
प्रतिबंधित प्लास्टिक चूँकि अगलनशील है जिस कारण शहर की नालियों एवँ सीवर में अवरोध पैदा करती है जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में काफी परेशानियों का सामना करता है।जगह जगह जलभराव एवँ गंदगी जैसी समस्याओं को बढ़ावा मिलता है। जिससे आमलोगों के स्वास्थ परेशानियां उत्पन्न होती है।
अतः आपसे अनुरोध है कि प्रदेश सरकार के आदेशों का जनपद में पालन कराते हुये विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित प्रतिबंधित प्लास्टिक के कारोबार पर रोक लगाई जाये एवँ प्रतिबंधित प्लास्टिक समानों की बाजरों में हो रही बिक्री को पूर्ण रूप से रोका जाये।
ज्ञापन देने वालों में सभासद प्रमोद शर्मा , सभासद नारायण लाल ,सभासद प्रदीप शर्मा , सभासद निशान्त उपाध्याय , सभासद वीरेंद्र माहौर ,सभासद श्री भगवान वर्मा ,सभासद राजेन्द्र गोयल ,सभासद प्रतिनिधि हिमान्शु मिश्र , आदि थे।

error: Content is protected !!