धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन कल

हाथरस। उत्तर प्रदेश में धान क्रय केंद्रों पर किसानों के ध्यान की बिक्री कम होने से किसान काफी परेशान हैं, साथ ही नमी के नाम पर किसानों के धान के वजन में काफी कटौती की जा रही है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर सभी धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद करने और नमी के नाम पर अनावश्यक रूप से हो रही कटौती को रोकने की मांग को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 22/10/2020 को सुबह 10:30 से कलक्ट्रेट परिसर दर्शना पर धरना/प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया गया है।
उक्त धरना/प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर अनिल चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
काँग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अपील करते हुए कहा है कि जनपद एवं शहर के सभी कांग्रेस साथियों, पूर्व सांसद/विधायक,पूर्व लोकसभा/विधान सभा प्रत्याशी, जिले के सभी सदस्यगण AICC/PCCs, वर्तमान व पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग, अ.जा.विभाग, सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,NSUI, सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उक्त धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता के साथ मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!