भारतीय जनता पार्टी हाथरस नगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कल

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर हाथरस का मंडल प्रशिक्षण दिनांक 18 19 अक्टूबर दिन रविवार सोमवार को स्थान रमण कुंज गेस्ट हाउस बिजली कॉटन मिल पर मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने हमें जानकारी देते हुए बताया प्रदेश नेतृत्व की सूचना पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जा रहा है जिसमें कई अतिथि आएंगे , अतिथि गण कई मुख्य विषयों पर चर्चा रखेंगे यह 5 सत्रों में आयोजन किया गया है जिसमें अपेक्षित निम्न प्रकार है हाथरस नगर की कमेटी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व ब वर्तमान जनप्रतिनिधि, सांसद ,विधायक, चेयरमैन ,सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी, सभी वरिष्ठ जन, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के सयोंजक ,अध्यक्ष ,महामंत्री, वर्तमान ब पूर्व भाजपा सभासदों को आमंत्रित किया गया है , सभी से समाचार पत्रों के माध्यम से भी अपील है मंडल प्रशिक्षण वर्ग में आमंत्रित होने की कृपा करें हाथरस के मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन की एक बैठक ली जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष महेश्वरी, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ,महामंत्री अशोक गोला , हरी सेंगर, अर्जुन बाल्मिक,अंकुश बाल्मीकि , चौधरी चंद्रवीर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!