भाजपा सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में रूहेरी मंडल के बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज रुहेरी मंडल के बूथ संख्या10,11,और 12 पर बूथ आध्यक्षों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला व पुष्प अर्पित कर उनकी 104 वीं जयंती बूथों पर मनाई गई भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह गहलौत ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल जी एकात्म मानववाद प्रणेता हम सब कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शक थे अंत्योदय उनका अंतिम शब्द था उन्होंने पीछे खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आजीवन प्रयास किया उन्हीं की प्रेरणा से आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतवर्ष को विश्व पटल पर पहुँचाया जयंती मनाने वाले बूथ अध्यक्ष नेत्र पाल सिंह, लवकेश बघेल,सोमप्रकाश गोला, चौधरी भोला सिंह रावत,डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत, अनंत सोलंकी,वीरेंद्र सिंह, हाकिम सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!