विहिप की बैठक में आह्वान, ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर एक हो हिन्दू समाज

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक आंधीवाल पैलेस नया गंज पर संपन्न हुई जिसमें विहिप के आयाम धर्म प्रसार के प्रांत, विभाग,क्षेत्र एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए,मेरठ क्षेत्र के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान राजेंद्र फोगाट ने वर्तमान परिदृश्य में भविष्य की आशंकाओं के प्रति सजग व सचेत किया, अगली पीढ़ी के सुंदर सुखद भविष्य हेतु पूर्ण जोश,जुनून, ललक से जुटने पर बल दिया,जिम्मेदार, संवेदनशील,कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया ।
ब्रज प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान मान सिंह जी ने अपने संबोधन में भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास और हिंदुओं की दशा और दिशा के साथ ही विधर्मी देशद्रोहियों की सोची समझी साजिश को समझाने का पूर्ण प्रयास किया देश के इतिहास में 7 वर्ष 9 वर्ष और 11 वर्ष के बलिदानी वीर सपूतों को याद किया, जो बालपन में ही अपने धर्म संस्कृति और सभ्यता के प्रति कितने सजग,प्रतिबद्ध व निष्ठावान थे कि स्वयं को बलिदान करना अपना शीश कटा देना स्वीकार कर लिया था लेकिन धर्म नहीं बदला था। वह फतेह सिंह, जोरावर सिंह और 11 साल के हकीकत राय हमारे गौरव हैं । किंतु आज का दुखद पहलू हमारे सामने है हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हैं धर्मांतरण का शिकार हो रही है विधर्मी बहला-फुसलाकर धोखे से भ्रम में डालकर उनका मानसिक शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन हेतु विवश करते हैं। एक तरफ हिंदुओं की हम दो हमारे दो से जनसंख्या निरंतर घट रही है और विधर्मियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से दो के चार,चार से चालीस बढ़ रही है सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं की कम जनसंख्या को भी दिग्भ्रमित करके प्रलोभन में एन केन प्रकारेण हिंदू धर्म के विरुद्ध उलझा जेहादी जाल में फंसाकर तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। भारतवर्ष के 7 राज्यों जैसे नागालैंड मणिपुर मिजोरम पूर्ण रूप से ईसाई आधिपत्य में एवं लक्ष्यदीप अरुणाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर एवं केरल में हिंदू नगण्य हो गए या बिल्कुल पलायन पर है संख्या न्यूनतम हो गई है घोर यातना व अत्याचार किए जा रहे हैं जनगणना के सरकारी आंकड़े ही बता रहे हैं कि वर्तमान में देश की क्या स्थिति है? फिर भी लोकतंत्र की बात करने वाला पढ़ा-लिखा हिन्दू समाज ही एकजुट नहीं है? देशद्रोही विधर्मी एकजुट होकर सनातन सभ्यता संस्कृति,राष्ट्रीय संपत्ति एवं संविधान पर भी चोट करने व नुकसान हेतु आमादा व हावी हैं।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रमुख धर्म प्रसार श्रीमान जुगल किशोर जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में हिंदुत्व के संस्कार संस्कृति के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से सुनियोजित साजिश के बावजूद हिंदुत्व की पवित्रता सुचिता और समरसता के कारण ही घर वापसी करने वालों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ रहा है। किन्तु हमारेे पर्व त्यौहार एवं विभिन्न अवसरों पर पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण वह विकृत कुरीतियों का चलन भी चिंता का कारण है हमें स्वयं के आचरण के साथ-साथ अपने बच्चों में भी सच्ची मित्रता का अनुपालन एवं हिंदुत्व की सुदृढ़ परंपराओं का अनुपालन करना होगा विश्व का एकमात्र आध्यात्मिक देश हमारा भारत वर्ष है। संपूर्ण विश्व में भोग विलास के अनुयाई पराया धन, सामग्री पराई स्त्रियों का भी अनुचित अधम प्रयास जारी रखे हैं। जीवन जीने के नियम चिंतन स्वाध्याय एवं कर्म को हमें पुनः याद करना होगा जीवन में उतारना होगा अपनी व नई पीढ़ी की दिनचर्या को व्यवस्थित करके विधर्मीयों की सोची समझी साजिश का प्रतिकार करना होगा रोकना होगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित व संरक्षित होंगी सामाजिक समरसता एवं जाति, ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर , शोषित गुमराह एवम् दिग्भ्रमित हुए अपने समस्त हिंदू जनों को संस्कारवान बनाकर सेवा धर्म राष्ट्रधर्म और हिंदुत्व की एकता अखंडता के प्रति जिम्मेदार निष्ठावान एवं जवाबदेह बनाना होगा, वसुधैव कुटुंबकम जियो और जीने दो के साथ ही विकासवाद की परिकल्पना को साकार किया जाए वैश्विक महामारी और परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की एक दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा के मध्य सर्वे भवन्तु सुखिन:का भाव लिए भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत परियोजना प्रमुख वीरी सिंह, जिला कार्याध्यक्ष मनोज सिसोदिया एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, जिला मठ मंदिर प्रमुख पंडित मनोज द्विवेदी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नागेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख महेश वर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल,नगर मंत्री रमेश चौधरी,अशोक,शुभम आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मठ मंदिर प्रमुख पंडित मनोज द्विवेदी ने किया।

error: Content is protected !!