53 रविवार 53 परिवार द्वारा जैन मन्दिरों में हुआ 48 दीपकों से 21 वॉ भक्तावंर स्त्रोत पाठ , दशलक्षण पर्व के पॉचवे दिन हुई सत्य धर्म की पूजा

जिनेन्द्र जैन
हाथरस। 48 दीपकों से भक्तावंर दीपमाला का आयोजन श्री पार्श्वनाथ पंचायती दिगम्बर जैन मन्दिर हलवाई खाना में किया गया जैन समाज द्वारा एक नई पहल करते हुये 13 अप्रेल से शुरू हुये 53 रविवार 53 परिवार द्वारा हाथरस के जैन मन्दिरों में भक्तावंर स्त्रोत का पाठ कराया जा रहा है जिसमें जैन समाज के महिला पुरूषों द्वारा बढ़चढ कर हिस्सा लिया जा रहा है। सौरभ जैन रानू द्वारा की गयी पहल से पिछले 13 अप्रेल से हर रविवार जैन मन्दिरों में 48 दीपकों से भक्तावंर का पाठ कराया जा रहा है जिसमें भक्तावंर के 48 काव्य में प्रत्येक काव्य पर एक दीपक जलाया जाता है। इसी श्रंखला का 21 वॉ पाठ हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर, में सम्पन्न हुआ 48 दीपकों से किया गया भक्तावंर स्त्रोत के पाठ में बच्चों व महिलाओं पुरूषों ने हिस्सा लिया।
जैन धर्म में इस समय दशलक्षण पर्व चल रहे है आज पर्व के पॉचवे दिन उत्तम सत्य धर्म की मन्दिरों में पूजा की गयी सुबह से मंदिरों में श्रीजी का पूजन और अभिषेक के साथ प्रछाल कार्यक्रम हुआ। जिससे मंदिर भजनों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान बताया कि आज का दिन सत्य धर्म को अपने अंदर अंगीकार करने का है। बताया कि मान माया जैसी बुरी आदतों को अपनी आत्मा से बाहर निकाल फेंकना है, क्योंकि आत्मा अमर है और शरीर नश्वर है। इस दौरान बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ पर हिस्सा लिया। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन सुभाष चंद्र जैन, मुकेश जैन, विजय जैन अतुल जैन,अनिल जैन विवेक जैन, कपिल जैन चूरन वाले, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन,धर्मेंद्र जैन, राजेश जैन,अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, तन्नू जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल, अतुल जैन वसुंधारा, आशीष जैन मोनू, ऋषभ जैन, धीरज जैन रिंकू, संभव जैन, सम्यक जैन, मनीष जैन, टॉफी, नितिन जैन, तुषार जैन, पंकज जैन ट्रंक बाले, निखिल जैन, नेमिचन्द्र जैन, आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!