हाथरस। साकेत कॉलोनी निवासी प्रमुख समाजसेवी बीके पचौरी दादा बन गए है। उनके घर पुत्री का आगमन हुआ है। उनके बेटे की धर्मपत्नी ने 20 सितंबर को पुत्री को जन्म दिया। परिवार में खुशियों का माहौल है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथरस नगर के सह संपर्क प्रमुख अखिल पचौरी पिता बन गये है। 20 सितंबर को शहर के निजी अस्पताल में उनकी धर्मपत्नी ने एक कन्या को जन्म दिन है। घर मे कन्या आने के बाद जश्न का माहौल है। मिठाइयां बांटी गई वहीँ पटाखे चलाये गये। अखिल पचौरी के पिता बनने के बाद उनके परिचितो ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। भव्य प्रभात के प्रधान संपादक आशीष सेंगर ने भी अखिल पचौरी ओर उनके परिवार को पुत्री रत्न की प्राप्ति की शुभकामनाएं दी है।