प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्राल्यस 23 को

हाथरस । उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने अवगत कराया है कि निम्नलिखित प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व जिला/मण्डल चयन / ट्राल्यस का आयोजन निम्नलिखित तिथियों में करायी जायेगी।
पं०दी०द०उपा० प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्राल्यस का अयोजन दिनांक 23.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे, मण्डल चयन/ट्राल्यस दिनांक 24.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे तथा प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 सितम्बर, 2025 तक गोरखपुर में किया जायेगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्राल्यस का अयोजन दिनांक 25.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे, मण्डल चयन/ट्राल्यस दिनांक 26.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04 से 08 अक्टूबर, 2025 तक आगरा में किया जायेगा। (आयु 2008-2009, 16-17 वर्ष) मान्य है और 2010 (15 वर्ष) वाले खिलाडी चिकित्सा और माता-पिला के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते है भार फ्री स्टाइल/ग्रीको रोमन 41, 45, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 तथा 110 कि०ग्रा०।
पं०दी०द०उपा० प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्राल्यस का अयोजन दिनांक 25.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे, मण्डल चयन/ट्राल्यस दिनांक 26.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे तथा प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 से 30 सितम्बर, 2025 तक बरेली में किया जायेगा।
पं०दी०द०उपा० प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्राल्यस का अयोजन दिनांक 29.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे, मण्डल चयन/ट्राल्यस दिनांक 30.09.2025 प्रातः 11ः00 बजे तथा प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 से 10 अक्टूबर, 2025 तक बरेली में किया जायेगा।

error: Content is protected !!