भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदर तहसील पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ किया गया। उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने किसानों के हित में महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। वह कभी भी शासन और प्रशासन के सामने नहीं झुके। किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद रखा। उन्होंने किसानों को साथ लेकर तमाम प्रदर्शन किए। इस देश का किसान उनके संघर्षों को भूल नहीं सकता।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के युवा इकाई के जिला अध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अंशू ठेनुआ मौजूद रहे। इसके अलावा महेंद्र सिंह धनगर, जेपी बघेल, भूरी चौधरी, राम कुमार गिलोदपुर और रणवीर सिंह स्वामी आदि मौजूद रहे।
सासनी की तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आरंभ भाकियू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार और भोला सूर्यवंशी ने किया।
दोनों पदाधिकारियों ने टिकैत के छायाचित्र पर माला अर्पित की। इस अवसर पर बंटी ठाकुर, मूलचंद बघेल, चंद्रपाल सिंह, पदमपाल, सुनील शर्मा और अंकित ठाकुर समेत सैकड़ों किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!