हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर द्वारा छात्रों के यौन शोषण के मामले में कार्यवही नही करने एव पीड़ितों को धमकाकर भगाने का आरोप है
बता दें कि पीसी बागला महा विद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ रजनीश को कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इसी मामले में महाविधालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर पर भी पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की चल रही जांच में कुछ पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में बताया है कि यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से करने पर उनके द्वार कोई कार्यवाही नही की गई। प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया वहीँ छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया। छात्रों के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी प्राचार्य द्वारा कोई कार्यवाही नही करना ही उनकी गिरफ्तारी की मुख्य बजह बताई जा रही है।