हाथरस। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अवगत कराया है कि जनपद हाथरस के अन्तर्गत वर्ष 2025 में संभावित अतिवृष्टि/बाढ़ से पूर्व तैयारी किये जाने हेतु जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, में बाढ़ राहत हेतु बैठक आयोजित की गयी हैं।बैठक में उक्त दिनांक को अपने विभाग की तैयार की गयी बाढ़ कार्ययोजना 2025 के साथ समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें। बैठक का एजेन्डा जनपद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही करना। बाढ़ निरोधक कार्या पर बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्यस्थल तक पहुंचाने हेतु साधन उपलब्ध कराना। बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत हेतु मजदूर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करना। बाढ़ निरोधक कार्याे की सुरक्षार्थ आवश्यकता पड़ने पर पी०ए०सी० पुलिस अथवा होमगार्ड द्वारा पैट्रोलियम का प्रबन्ध करना। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त होने पर जहाँ रात्रि में कार्य करने की आवश्यकता हो तो बिजली का उचित प्रबन्ध करना। जलमग्न क्षेत्र में वर्षा के पानी निकालने के लिए पम्पो, विजली व डीजल आदि की समुचित व्यवस्था करना। राहत कार्यों से सम्बंधित विभागो, संस्थानो से समन्वय का कार्य। बाढ़ राहत सम्बंधित अन्य कार्य। बाढ़ वर्षा ऋतु से पूर्व नालो की सफाई की प्रगति।