भाजपा सक्रिय सदस्यों को किया सम्मानित , पार्टी की उपलब्धियों का किया गुणगान

हाथरस। गौशाला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर 78-विधनासभा हाथरस पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया, स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन शशि सिंह डायरेक्टर कोल इंडिया/दर्जा प्रदेश मंत्री ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि सिंह डायरेक्टर कोल इंडिया एवं भाजपा प्रदेश मंत्री/सदर विधायक अंजुला माहौर रहीं, कार्यक्रम की शुरुआत श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शशि सिंह ने नरेन्द्र मोदी के साथ 11 वर्षो में विकसित भारत की यात्रा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनोतियो से गुजरे है, कश्मीर की कियारियों में केसर की जगह बारूद उगाने की जो परंपरा थी संकट की घडी में पश्चिमी देशो का दरवाजा खटखटाने की जो परंपरा थी उसको २०१४ के बाद मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जड़ मूल से समाप्त किया है केंद्र की सरकार ने जनधन योजना के अंतर्गत २०१४ से २०२४ तक 52 करोड़ से अधिक खाते खोले है जिससे आमजन को बैंकिंग व्यव्श्था सुलभता से प्राप्त हो रही है स्वस्छ भारत अभियान से सफाई के क्षेत्र में एक अभूतपूर्ण बदलाव आया है दुनिया के सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना “आयुष्मान भारत” ने करोड़ गरीबो को लाभान्वित किया, सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्वाल्ला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक महिलाओ को एल पी जी कनेक्शन निशुल्क वितरित किये गये है और मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड उप इंडिया, जन ओर्षिधि केंद्र आदि का लाभ देशवासियों को मिल रहा है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंजुला सिंह माहौर ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन एवं विस्तार विषय पर बोलते हुए कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में स्वयं सत्ता में है और यह प्रक्रिया निरंतर ऐसे ही बढती रहेगी , उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव एक युद्ध होता है जिससे अपने कार्यकर्ताओ के विशेष सहयोग से विजय शिखर की ओर ले जाते है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा का जन्म 1980 में हुआ भारत की राजनीती में पहले भारतीय राष्ट्रीय जन संघ और फिर उसके नए अवतार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों कार्यक्रमों ओर नेतृत्व के दम पर यह वर्तमान सफलता हासिल की है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भारतीय राजनीती में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर बताया कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को सुद्रण, सम्र्रध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है, १९७४ में अहंकारी कांग्रेस ने संविधान के साथ कर आपात काल लगाया, जिसके कारण सभी राजनीतिक दल मिलकर कुषाशन के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़े, अटल जी की सरकार ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन बनाकर भारत पर हमलो की हिमाकत करने वालो को सीधा सन्देश दिया | कार्यक्रम संयोजक हरीश सेंगर और विधानसभा कार्यक्रम संयोजक विपुल लुहाडिया रहे, कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पूनम पाण्डेय, चेयरमेन मेंडू सचेन्द्र कुशवाहा, रामवीर सिंह भैयाजी, रुपेश उपाध्याय, प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रमोद मदनावत, प्रमोद सेंगर, कुशलपाल सिंह, अविनाश तिवारी, पवन रावत, भूपेंद्र कौशिक, विष्णु बघेल, मूलचंद वार्ष्णेय, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, आकाश सिंह, प्रदीप शर्मा, भीकम सिंह चौहान, रामवीर माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, गिरीश सेंगर, राजेश सिंह गुड्डू, धर्मेन्द्र उपाध्याय, छमा शर्मा, सतेन्द्र सिंह, ठाकुर जोगेंद्र सिंह, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सुनील वर्मा, राकेश अनाडी, पवन रावत, राजुराज वाल्मीकि , सुमन कुमारी, हुमायु खान सहित आदि सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!