8 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह

हाथरस। 8 अप्रैल को हाथरस विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह सुबह 11वजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गौशाला रोड पर आयोजित किया जायेगा।
जानकारी देते हुये भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने बताया कि सम्मान समारोह में हाथरस नगर के सभी वूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं तथा गत दिनों सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्य बने हैं उन सभी से अनुरोध है कि कार्यक्रम में समय से पहुंचकर कार्यक्रम को गति प्रदान करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती शशि सिंह भी मौजूद रहेगी । कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विपुल लुहाड़िया होंगे।

error: Content is protected !!