भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजयुमो ने निकाली बाईक रैली

हाथरस। सासनी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जिसमें भाजपाईयों ने बाइकों पर सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों और मुहल्लों में लोगों को भाजपा के कार्यों और संघर्षों पर चर्चा की।
बाइक रैली बच्चा पार्क से शुरू होकर शहर में होते हुए आगरा अलीगढ राजमार्ग, सेंट्रल बैंक, पुरानी पुलिस चैकी, जामा मस्जिद, लहौर्रा मार्ग, प्रकाश एकाडमी, विष्णुपुरी, पंजाब नेशनल बैंक, कन्या इंटर कालेज, होते हुए श्री रामलीला मैदान जाकर बाइक यात्रा का समापन किया गया। बाइक यात्रा को मुख्यातिथि के रूप में मौजूद सांसद अनूप प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक अंजुला माहौर ने फीता काटकर रवाना किया। वहीं अतिथियों को श्री राम लला की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, प्रवासी सुश्री गुंजन पण्डिता, अनुराग अग्निहोत्री, सौरभ शर्मा जी, आकाश सिंह, भाजपा निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, अभिषेक शर्मा, रजत चैधरी, नवनीत गौतम, बंटी प्रधान, चित्रांशु शर्मा, ललित चैधरी, लव तौमर, अभिषेक तौमर, गौरव पाठक, विराट पण्डित, भोला पंडित, अर्पित गौतम, मोना पण्डित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक मण्डलाध्यक्ष भाजयुमो अर्चित गौतम रहे।

error: Content is protected !!