हाथरस। एम०एल०डी०वी० इण्टर कालेज में दीपोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। विद्यालय प्रांगण को विद्यार्थियों द्वारा रंगोली व विभिन्न कलात्मक दीपकों से सजाया गया।
विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व समझाते हुये प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड०) ने बतलाया कि दीपावली का शाब्दिक अर्थ दीपों की पंक्ति है। दीपावली अध्यात्मिक अंधकार पर आतंरिक प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। प्रकाश का आगमन हमारे जीवन में एक नये शुरूआत का सूचक होता है। इस त्यौहार को मनाते समय हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिये, रोशनी के त्योहार को इस प्रकार मनाना चाहिये कि पर्यावरण को नुकसान न हो।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंग-बिरंगे व सृजनात्मक दीपों से अपनी कक्षाओं को भी सजाया गया व “पर्यावरण अनुकूल दीपावली कैसे मनायें” पर परिचर्चा की गयी। विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली गयी कि हम सभी मिट्टी के दीपों द्वारा अपने घरों को जगमगायेंगे व पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले अराजक तत्वों से दूर रहेंगे।
दीया डेकोरेशन में देव गौतम, अर्पिता, आराध्या गुप्ता, प्रनिका, युविका ने प्रथम माधव, परिहासा, यश कीर्ति, नव्या, पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में विनायक कुमार ने प्रथम तथा देवांशु शर्मा व दीपक चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर रेखा जादौन, हिमांशु वार्ष्णेय, ललिता पाठक, ललिता कुलश्रेष्ठ, सुनीता राय, गीता गौतम, राधा सारस्वत, मानसी वर्मा, मोनिका दुबे, काजोल वाष्र्णेय, प्राची शर्मा, निधि अरोरा, प्रियंका वाष्र्णेय, निधी चतुर्वेदी, सारिका सोनी, निधि शर्मा, रिया जैन, प्रियंका जैन, सोनिया, रिचा वाष्र्णेय, कृष्ण कुमार, अभिषेक जादौन, आर०के०शर्मा, कमल कान्त शर्मा, संजय मिश्रा, बबिता भारद्वाज, चारू गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, गिरीश वर्मा, अंकित वाष्र्णेय, मौ० दानेश, जीतू अरोरा, पुनीत गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, सत्यवती, राजेन्द्र प्रसाद आदि का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।