पराली प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कृषक जागरूकता गोष्ठी’’ का हुआ आयोजन

हाथरस । विकास भवन सभागार, हाथरस में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रोप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत फसल अवशेष (पराली) प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कृषक जागरूकता गोष्ठी’’ का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुरील की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक के साथ कृषि से सम्बन्धित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, मण्डी समिति, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सिचाई द्वारा कृषकों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिको द्वारा पराली प्रबन्ध के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ कृषकों को नवीन तकनीकी से खेती करने हेतु जानकारी दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी फसल हेतु जनपद में खाद, बीज पूर्ण रूप से आपूर्ति है, किसी भी प्रकार की कमी नहीं है व कृषकों को जैविक खेती के साथ नगदी फसल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया कि जनपद में पराली जलाने की घटनाये शून्य है, जिसके लिए सभी उपस्थित कृषकों एवं अधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गोष्ठी की समापन की घोषणा की।
————————————————————–

error: Content is protected !!