आरएसएस के गीतों की प्रतियोगिता “स्वरों का स्पंदन” के पोस्टर का हुआ विमोचन , हरिगढ़ में 23 दिसम्बर को होगा आयोजन , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रान्त द्वारा संघ गीतों पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 23 दिसम्बर को होने वाली स्वरों का स्पंदन प्रतियोगिता को लेकर आज सरस्वती शिशु मन्दिर में बैठक का आयोजन कर योजना रचना बनाई गई वही प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता से स्वरों को एक नई उड़ान मिलेगी।
प्रान्त प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से “स्वरों का स्पंदन” कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसम्बर को हरिगढ़ में किया जा रहा है। इसमें संघ के गीतों की प्रतियोगिता होगी। बृज प्रांत में पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गीत हमारी सुप्त इंद्रियों के जागरण का कार्य करते है। राष्ट्र भक्ति , भजन , वीर , श्रगार के गीत उसी भावना का संचार करते है। यह प्रतियोगिता संघ के गीतों की है जो संस्कार एव राष्ट्र भक्ति का संचार हमारे अंदर करते है। देश की आजादी में जिस प्रकार वंदे मातरम गीत ने सम्पूर्ण राष्ट्र को एकजुट करने और देशवासियों के अंदर ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया उसी प्रकार संघ गीतों की यह प्रतियोगिता भी एक नई दिशा देने का कार्य करेगी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 14 वर्ष, 14 वर्ष से 21 वर्ष और 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी गीत गंगा, राष्ट्र वंदना, मातृ वंदना, गीत सुधा, संघ गीत का ही चयन कर सकेंगे। फिल्मी व अन्य प्रकार के गीत प्रतियोगिता में मान्य नहीं होंगे।प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से खेरेश्वरधाम के निकट रेडियंट स्टार स्कूल में होगी। इसमें बृज प्रांत के 29 जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को संघ के गीतों से जोड़ना है।
जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने बताया कि प्रतियोगिता में हाथरस से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके लिये टीम का गठन कर जिम्मेदारी दे दी गई है यह सभी प्रतिभाओं से संपर्क कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि गीत हमारे अंदर ऊर्जा का संचार के साथ हमारे व्यक्तित्व का निखार भी करते हैं। संघ गीतों की इस प्रतियोगिता से समाज में एक नया संदेश जायेगा और प्रतिभागियों के अंदर देशभक्ति की भावना का उदय होगा।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह,विभाग योग प्रमुख हजारी लाल ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा ,जॉइन आरएसएस प्रमुख प्रवीण वार्ष्णेय ,मीडिया संवाद प्रमुख मनोज शर्मा , सह नगर कार्यवाह टिंकू राना , नगर प्रचार प्रमुख सक्षम पाठक ,मनोज अग्निहोत्री , धर्म जागरण नगर सह संयोजक शुभम एलनी , नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर ,राजू राना ,नवीन प्रताप सिंह ,गौरव प्रधान , विशाल पौरुष ,नीरेश सिंह ,अनूप अग्रवाल , सचिन राघव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!