जिलाधिकारी के आदेश के बाद हरकत में आई नगर पालिका, हटवाये मुख्य मार्ग से अवैध होर्डिंग

जिनेन्द्र जैन
हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स के सख्त निर्देश जारी होते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्य मार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग, को हटाने के लिए नगरपालिका की टीम ने अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से ही पालिका कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंगों को क्रेन और कटर मशीन की मदद से हटाना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग भी हटाए गए। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि अवैध होडिंग यूनिपोल कई बार दुर्घटनाओं की वजह भी बनते हैं। जिलाधिकारी ने शहर के मुख्य मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

error: Content is protected !!