हाथरस। हाथरस नगर के साकेत कॉलोनी निवासी सागर शर्मा को उ0 प्र0 दिव्यांग सलाहकार बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। सागर शर्मा के मनोनय पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयाँ दी और उनके आवास पर पहुँच कर पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एव सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर भी उनका स्वागत एव सम्मान किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांग बोर्ड में हाथरस से सदस्य नामित करने से क्षेत्र में दिव्यांग जनों के हितों में होने वाले कार्यो को पूर्णता में सहयोग मिलेगा। दिव्यांग जनों की परेशानियों के निस्तारण में सरकार का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। सागर शर्मा दिव्यांगों के लिये अनेक कार्य करते रहे है। जिला प्रचारक जयकिशोर ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना और उनकी बुनियादी आवश्यकता को पूर्ण करना आज की आवश्यकता है। सागर शर्मा सरकार और दिव्यांगों के बीच की दूरी को कम कर उनके विकास की धुरी बनेंगे ऐसा सभी को विश्वास है।
सागर शर्मा के आवास पर उनका सम्मान करने शिक्षक संगठन एकजुट के जिला मंत्री पवन शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ पहुँचकर उनका सम्मान किया। वहीं समाजिक संगठन जन सेवार्थ मंच के कार्यकर्ताओं में भी उनके आवास पर पहुँचकर बधाइयां दी।
बता दें कि सागर शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला अभिलेखागार प्रमुख है वह स्वयं दिव्यांग होते हुये भी दिव्यांगों के लिये निरन्त कार्य करते है। सरकार द्वारा दिव्यांगों के हितों में संचालित योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को मिले इसके लिये उन्हें जागरूक करते रहते है। बीते कई वर्षों से राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज में वह दिव्यांग सम्मेलन के संयोजक भी बने है।
स्वागत करने वालो में डॉ पीपी सिंह ,भानु ,टिंकू राना ,पवन शर्मा ,शशिकांत यादव ,आशीष सेंगर ,योगेश बागड़ी ,साक्षम पाठक , योगेश पचौरी , सुनीत आर्य आदि मौजूद रहे।