नगर पालिका हाथरस में धरने पर बैठे कर्मचारी, जमकर की नारेबाजी

हाथरस। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगो को लेकर नगर पालिका हाथरस में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी एकता जिंदाबाद ,हमारी मांगे पूरी करो के नारेबाजी के साथ इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं एवँ उनके निदान की मांग की। कर्मचारियों की एकता पर जोर दिया गया। मांगो को न माने जाने पर 21 सितंबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।
धरना में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ,विजय स्वर्णकार ,गोपाल चतुर्वेदी ,विद्यासागर विकल ,जय प्रकाश शर्मा,रविंद्र शर्मा , देवकी नंदन ,मनीष वर्मा ,सोनू ,रामेश्वर, सलमान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!