जलभराब से परेशान महिलाओ ने प्रभारी ईओ से लगाई सड़क बनाने की गुहार

हाथरस। वार्ड 14 के रूप नगर कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पालिका परिषद पहुँचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क नही बनने के कारण रास्ते मे जलभराब रहता है। जिससे निकलना भी मुश्किल है।
सड़क निर्माण नही होने एवँ जलभराब से परेशान रूपनगर की महिलाएं नगर पालिका पहुची। महिलाओं ने सीधे अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रभारी अधिशासी अधिकारी देवेंद्र कुमार को सड़क निर्माण नही होने के कारण जलभराब की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनवाने को की बार लिखित शिकायत भी की है लेकिन कोई काम नही हुआ। उनका आरोप था कि काफी दिनों से आश्वाशन दिया जा रहा है लेकिन गली का निर्माण नही कराया जा रहा है। महिलाओं का आरोप था कि उन्होंने चेयरमैन को भी कहा लेकिन आज तक सड़क नही बनवाईं गई। महिलाओं का कहना था कि यहां हमारी बात नही सुनी गई तो वह डीएम के पास जाकर अपनी गुहार लगायेगी। इस अवसर पर ममता ,पिंकी ,रीना ,गीता ,रीना शर्मा ,रानी आदि मौजूद रही।

error: Content is protected !!