वार्ड नं० 26 में पालिकाध्यक्षा ने किया सी०सी० इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

हाथरस। वार्ड नं० 26 ढकपुरा में मिंटा प्रधान जी के घर से ढाकेश्वर मंदिर तक सी०सी० इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका परिषद, हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी एवं पूर्व सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर जी द्वारा विधि-विधानपूर्वक किया गया।
यह कार्य राज्य वित्त निधि के अंतर्गत लगभग 200 मीटर लंबाई में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद वार्ड नं 26 की श्रद्धा कुमारी, सभासद अशोक गोला, सभासद रामजी लाल वर्मा, सभासद दिनेश सिंह नन्हे, सभासद सुंदरम शर्मा, चंदन कुमार,जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सुरेश अग्रवाल, श्याम प्रधान अमर सिंह प्रधान दादनपुर, मुन्नालाल, मिंटा प्रधान, बृजेश सिंह प्रधान, भंवर सिंह प्रधान, कपिल देव, मूलचंद उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, देवकीनंदन, गौरी शंकर शर्मा, विश्व कुमार शर्मा, बृजमोहन कुशवाहा, राजकुमार दिवाकर, आनंद कुमार सविता, बसंत कुमार सविता, मटरू लाल उपाध्याय, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण समस्त क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।जिन्होंने विकास कार्य हेतु नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!