गौमाता के धोये चरण, हरा चारा -गुड़ खिलाकर की परिक्रमा, लिया गौ सेवा और रक्षा का संकल्प, आरएसएस की गौ संबर्धन गतिविधि ने मनाया गोपाष्टमी उत्सव,नवग्रह मंदिर पर हवन यज्ञ कर गौ कल्याण से विश्व कल्याण की कामना की,

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ- संवर्धन गतिविधि द्वारा हरिगढ़ रोड स्थित हनुमान जी महाराज नवग्रह मंदिर पर भव्य गोपाष्टमी उत्सव मनाया गया। गौ संगोष्ठी में गौ महत्व पर प्रकाश डाला वहीँ हवन यज्ञ किया गया। मन्दिर की गौशाला में गौ पूजन किया गया। कार्यक्रम उपरांत खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।
हरिगढ़ रोड स्थित हनुमान जी महाराज नवग्रह मंदिर पर भव्य गोपाष्टमी उत्सव में विद्वान पंडित ललित उपाध्याय द्वारा मंत्र उच्चारण के संग विधि विधान पूर्वक हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान नवग्रह मंदिर के महंत दिनेश गुरू रहे। यज्ञ में आहूतियाँ देकर गौ कल्याण से विश्व कल्याण की कामना की गई।
हवन यज्ञ उपरांत गौ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंचासीन अतिथियो को जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने शॉल उड़ाकर एवँ गौ माता की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविन्द ने मनुष्य जीवन मे गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हिन्दू धर्म में गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। यह दिन गोमाता की पूजा और सेवा के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा हमे प्रतिदिन गौमाता की सेवा किसी न किसी रूप में करनी चाहिए। प्रतिदिन एक रोटी गाय को खिलाना या घर में गुल्लक में पैसे जमा करके गौशालाओं को दान करना चाहिये। हमारी संस्कृति में गाय को केवल एक पशु न मानकर ‘माता’ का दर्जा दिया गया है। यह ‘विश्व की माता’ और ‘देवताओं की माँ’ है, क्योंकि यह हमें पोषण देती है और हमारे जीवन को बेहतर बनाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गौमाता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। हम सभी को गौ सेवा करनी चाहिये। गौ उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।आज इस पावन पर्व पर हम सभी गौमाता की सेवा और उनकी रक्षा का संकल्प लें।
इसके उपरांत मंदिर में स्थित गोशाला में गायों के चरण धोकर उनको पुष्पमाला पहनाई एवँ तिलक कर पूजा अर्चना की गई। गौमाता की परिक्रमा करके उन्हें हरा चारा ,केला ,गुड़ आदि खिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने किया। जिला गौ संबर्धन प्रमुख देवेंद्र तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर ,नगर प्रचारक शिवम , विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , विभाग योग प्रमुख हजारी लाल , जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी , नगर संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर ,सुनीत आर्य , ठाकुर जोगेन्द्र सिंह ,गौरव आर्य ,हरीश सेंगर ,प्रदीप सिंह ,सोहन सिंह ,मूलचंद्र वार्ष्णेय ,मोहन पंडित एडवोकेट ,संजय सक्सेना ,योगेश पचौरी ,राजू राणा ,अनूप अग्रवाल , नरेंद्र सिंह ,राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी , रामहरि चाहर , अंकित गौड़ ,गोपाल सिंह ,वैध मोहन ब्रजेश ,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!