विश्व योगा दिवस पर पुरातन छात्र परिषद ने सेकसरिया उद्यान में किया योग

हाथरस। दिन रविवार को विश्व योगा दिवस पर पुरातन छात्र परिषद, जनपद हाथरस द्वारा सेकसरिया उद्यान पर योग किया गया।
इस अवसर पर ब्रज प्रान्त सह मंत्री दीपक शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जीवन मे योग बहुत महत्वपूर्ण है। योग से हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। प्राचीन काल मे लोग योग के करते थे इसलिये लम्बी उम्र तक सांसारिक सुख भोगते थे। हमे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। जिससे स्वस्थ जीवन को सुखमय बनाया जा सके। उन्होंने पूर्व छात्र परिषद के सभी साथियों से प्रतिदिन योग करने एवं योग के प्रति जागरूकता लाने की अपील की।
इस मौके पर ब्रज प्रान्त सह मंत्री दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय, जिलाकोषाध्यक्ष मनीष चांदगोठिया, विद्यालय संयोजक दीपक गुप्ता , नरेश प्रधान, दीपक गुप्ता, सुनील वर्मा, नीतू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!