सनातन धर्म की रक्षा एवँ विश्व कल्याण हेतु चंडी महायज्ञ में दी गई विशेष आहूतियाँ

हाथरस। रमनपुर सिद्द पीठ महामाया चामुंडा मंदिर पर चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ में आज अष्टमी के दिवस विद्वान आचार्य पंकज शास्त्री ने विशेष आहूतियाँ दिलवाई। जिन व्यक्तियों के यहां धन लाभ नही होता है और स्थिर रूप से लक्ष्मी नही रह पाती है उनके लिये कमल गड्ढा के केशर की आहूति यज्ञ में दी गई। जिन के यहां बीमारी हर समय हर समय रहती है उनकी मुक्ति हेतु यज्ञ में नीम गिलोय,काली मिर्च की आहूतियाँ दी गई। शत्रु परेशानियों को दूर करने के लिये काली मिर्च ,पीली सरसों की आहूति दी गई। असुरों के बध के बाद देवी माता को खीर , माखन , मिष्ठान ,फल आदि का भोग लगाते हुये आहूतियाँ दी गई।शक्ति पीठ के महंत पाताल गिरी जी महाराज ने बताया कि यज्ञ का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। नागा बाबा संगम गिरी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से वर्षा होती है। यज्ञ में विशेष आहूतियाँ देने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने यज्ञ स्थल पर पहुँचकरविद्वान अचार्यो के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहूतियाँ दी। प्रमुख रूप से विष्णु वर्मा ,राधा वर्मा ,योगेश कौशिक ,वीना कौशिक ,राहुल वर्मा ,चंद्रकांत वर्मा ,सर्वेश शर्मा ,,मीनू अग्रवाल ,अनिकेत अग्रवाल ,वरूण अग्रवाल ,,पंडित राहुल मिश्र ,केशव मिश्र ,गिरधारी मिश्र ,विश्व प्रकाश ,श्याम गंगावसी ,के सी शर्मा ,हरीलाल पत्तल वाले ,हरिओम पुजारी ,प्रदीप तिवारी ,ललित शर्मा बदर फुट वाले ,गीता शर्मा ,चेतन धर्मेन्द्र , आरएसएस के जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!