काशीराम टॉउनशिप में सत्यभान सिंह के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई,मनाया जश्न

हाथरस। काशीराम टॉउनशिप में भारतीय जनता पार्टी मितई मंडल के मंत्री सत्यभान सिंह द्वारा माननीय श्री आदित्यनाथ योगी जी की प्रचंड जित का जश्न मनाया। जिसमे मीतई मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाधयाय और जिला मंत्री विष्णु बघेल और पूर्व विस्तारक संजीव गोयल की उपस्थिति में हाथरस से अंजुला माहौर की प्रचंड जीत पर लड्डू एवं केसरिया गुलाल के साथ जश्न मनाया गया।
जश्न में भारी संख्या खुशी का जुलुस निकला गया। जिसमे सेक्टर संयोजक महेंद्र सिंह और बूथ अध्यक्ष हरस्वरूप महोर , रघुराज सिंह , विष्णु त्रिपाठी , उमेश समाधिया और अन्य कार्यकर्ता अनिल पहलवान , प्रियंका , तारा देवी , दुर्गेश, आनंद मेडिकल , दिलशाद अहमद ,यंजलि , पंकज आदि ने धूम धाम से जश्न मनाया।

error: Content is protected !!