गेहूँ का समर्थन मूल्य रु0 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित

हाथरस । जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शशिर कुमार ने जानकारी दी है कि जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा जनपद में रबी विपणन वर्ष 2022-23 हेतु मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहूँ खरीद के लिये वर्तमान में 48 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। इसमें क्रय एजेन्सी खाद्य विभाग के 04, पी0सी0एफ0 के 43 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01, कुल 48 गेहूँ क्रय केन्द्रों का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2022-23 हेतु मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहूँ की खरीद दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ होगी। गेहूँ का समर्थन मूल्य रु0 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित है। गतवर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 1975 प्रति कुन्तल निर्धारित था जिसमें इस वर्ष रू0 40 प्रति कुन्तल की वृद्धि की गई है। गेहूँ खरीद हेतु विकास खण्ड हाथरस में 07 गेहूँ क्रय केन्द्र, मुरसान में 02, सासनी में 03, सादाबाद में 08, सहपऊ में 08, सिकन्द्राराऊ में 10 एवं हसायन में 10 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूँ क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने एजेन्सी के अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुये शासनादेशानुसार दिनांक 01.04.2022 से गेहूँ खरीद प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), हाथरस को आगामी गेहूँ खरीद के लिये प्रभारी अधिकारी नामित किया है जिनके निर्देशन में गेहूँ क्रय व्यवस्था विषयक समस्त कार्योे का सम्पादन किया जायेगा।

error: Content is protected !!