हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जयंती हाथरस के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक बूथ पर मनाई गई। सभी शक्ति केंद्र संयोजक ने अपने अपने बूथ अध्यक्षों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी द्वारा लेवर कॉलोनी शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप सिंह, सीयल शक्ति केंद्र संयोजक के विशाल ठाकुर के साथ सभी बूथ अध्यक्षों को लेकर जयंती का आयोजन किया, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने जनसंघ को बहुत आगे तक बढ़ा दिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एक सपना था समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना उनका एक सपना था जो कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधानसभा विस्तारक जीतेंद्र सोनकर,शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप सिंह, विशाल ठाकुर बूथ अध्यक्ष राजकुमार जैन, जितेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र अग्निहोत्री, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरि ओम शरण भारती नगर मंत्री हरीश सेंगर, उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान नगर मंत्री पूनम शर्मा, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना वार्ष्णेय, अर्जुन बाल्मीकि,युवा मोर्चा के करण वार्ष्णेय, शुभम सोनी युवा मोर्चा नगर मंत्री ऋषभ वाल्मीकि, मनीष बाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, परमजीत वाल्मीकि, करण बाल्मीकि उपस्थित थे।