भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत, बूथ अध्यक्षों एवँ शक्ति केंद्र संयोजकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को सुना

हाथरस। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हाथरस नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, एवं मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों, सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के संबोधन को सुना,और उनके अति महत्वपूर्ण संबोधन कर बूथ विजय अभियान की शुरुआत की जिसको सभी बूथ अध्यक्षों शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारियों ने अपनी डायरी में लिखा, उत्तर प्रदेश की तरफ से महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना मार्गदर्शन दिया, संचालन प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने किया उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा यह कहा गया कि हमें बूथ से लेकर यूथ तक पार्टी के अभियानों से जोड़ना है जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी, उन्होंने यह भी कहा कि सेवा ही संगठन है पार्ट वन, पार्ट टू के माध्यम से कोरोना मुक्त बूथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बनाया, विश्व के कई बड़े बड़े चैनलों द्वारा सर्वे में यह स्वीकारा के नरेंद्र मोदी सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय नेता हैं,और आगे भी रहेंगे,उत्तर प्रदेश में आज तक साढ़े आठ करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज निशुल्क लग चुकी हैं जो कि अपनी आप में बहुत बड़ी बात हैं ,आज हमारा देश विश्व में ऐसा देश बन चुका है जो कि वैक्सीन स्वयं उत्पाद कर रहा है।

error: Content is protected !!