अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने कु०दुष्यंत सिंह परमार बहताना

क्षत्रिय समाज का उत्थान ही अंतिम लक्ष्य :बहताना

हाथरस।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम वंशज राजा राजेन्द्र सिंह ने डींग, भरतपुर निवासी कु०दुष्यंत सिंह परमार बहताना को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। राजा साहब ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री से अपेक्षा की है कि समाज को एकजुट कर संगठन को विशाल रूप देने में सहयोग करेगें।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री कु०दुष्यंत सिंह परमार ने भव्य प्रभात के प्रतिनिधि आशीष सेंगर से बातचीत करते हुये कहा है कि राजा सहाब ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौपी है उसे में पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊँगा। मैं तन,मन,धन से संगठन के लिये कार्य करूंगा। क्षत्रिय समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ना एवँ क्षत्रिय हितों के लिये कार्य करते हुये किसी भी टकराव से पीछे नही हटूंगा। क्षत्रिय समाज का उत्थान ही अंतिम लक्ष्य होगा।
कु०दुष्यंत सिंह परमार के नियुक्ति पर हाथरस जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह एवँ महामंत्री हरीश सेंगर ने बधाई देते हुये कहा कि कुँवर सहाब के मनोनय से हम सभी का उत्साह बढ़ा है। उनके मार्गदर्शन से कार्य करने में ओर गति एवँ ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
बधाई देने वालो में देने वालों में जिला संगठन मंत्री विनय सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह , जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आशीष सिंह, प्रमोद सेंगर ,रविन्द्र सिंह सिकरवार ,मंजीत सिंह ,अनुराग सिंह ,विराट सिंह, देव सिंह ,ऋषव सिंह ,हर्षित सेंगर ,गोविंद चौहान ,अमित ठाकुर , विशाल ठाकुर ,सोहन सिंह , सुरेंद्र सिंह पौरुष आदि थे।

error: Content is protected !!